छत्तीसगढ़िया संस्कृति और स्वाभिमान के रंग में रंगेगा महतारी आंगन

PTV BHARAT छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और गौरव को जनमानस तक पहुंचाने तथा पारंपरिक विरासत को जीवित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा एक भव्य “जबर हरेली रैली” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 जुलाई 2025, दिन रविवार को बिरगांव स्थित अडवाणी स्कूल, छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति के पास से सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर महतारी आंगन तक निकलेगा। यह आयोजन पूरी तरह गैर राजनीतिक स्वरूप में, जनभावनाओं के अनुरूप किया जा रहा है।

इस विशेष रैली का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा “हमर छत्तीसगढ़ महतारी” अभियान के अंतर्गत तैयार की गई है, जो छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और अस्मिता को पुनः जीवित करने का संकल्प है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक विरासत का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सुना नाचा, राउत नाचा, पंथी नृत्य, बँदुली झांकी, तथा झूमते-गाते पारंपरिक समूहों की प्रस्तुति शामिल होगी। हरेली तिहार की भावना को जीवंत करते हुए लोग झांझ-मंजीरा और पारंपरिक वेशभूषा के साथ भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *