गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी पर्व पर श्रद्धालु दर्शन सिमरन यात्रा

PTV BHARAT 21 JULY 2025 धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले देने वाले सिक्ख कौम के नौंवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी पर्व सिक्ख समाज प्रतिवर्ष बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है. इस वर्ष 350 वां वर्ष (शताब्दी) होने के कारण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्टेशन रोड रायपुर ने उनके चरण स्पर्श प्राप्त स्थान धुबरी साहिब असम जाकर नमन करने के लिए स्पेशल ट्रेन से दर्शन सिमरन यात्रा का आयोजन किया है जिसमें 1000 श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह स्थान असम प्रांत के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है, सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी ढाका से असम जाते हुए यहां पर 1505 ईस्वी में आए थे और नॉर्वे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहां 1669 ईस्वी में षहुंचे थे उनके चरण स्पर्श स्थान पर भव्य गुरुद्वारा निर्मित है. उनके शहीदी पर्व पर प्रतिवर्ष यहां मेला लगता है जिसमें देश-विदेश से सिक्ख श्रद्धालु शामिल होते हैं।

तख्त श्री नांदेड़ साहिब, तख्त श्री आनंदपुर साहिब, तख्त श्री दमदमा साहिब, अकाल तख्त श्री अमृतसर साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, प्रत्येक सिक्ख की आस्था के केंद्र हैं, हर सिक्ख प्रतिदिन अरदास में उनका स्मरण करता है एवं उसकी इच्छा रहती है कि वह उस पवित्र स्थान में जाकर, दर्शन करे माथा टेके।

14 नवंबर को दर्शन सिमरन यात्रा रायपुर से आरंभ होकर, पांचो श्री तख्त साहिब के दर्शन कर 24 नवंबर को धुबरी साहिब असम पहुंचेगी वहां उस पवित्र स्थान के दर्शन कर, वहां शहीदी पर्व पर आयोजित विशेष समागम में शामिल होने के बाद 27 नवंबर को यह यात्रा वापिस रायपुर पहुंचकर संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *