मंदिर से 25 लाख के आभूषण उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार

PTV BHARAT 23 JULY 2025 रायगढ़। जिले के श्री श्याम मंदिर में 25 लाख के आभूषणों समेत कैश चुराने वाला आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने 9 दिनों में वारदात की गुत्थी सुलझा ली है। चोर को पकड़ लेने की पुष्टि प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर की है। बता दें कि 13-14 जुलाई की रात अज्ञात चोर शातिर तरीके से मंदिर के अंदर घुसे थे, इसका CCTV भी सामने आया था, जिसमें सफेद कपड़ा ओढ़कर मुंह में कपड़ा बांधे चोर नजर आया था। वह भगवान को पहनाए सोने का मुकुट और कैश लेकर भागा गया था। घटना के बाद पुलिस ने कई CCTV खंगाले। हरेक बिंदुओं पर बारीकी से जांच की। जिसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। फिलहाल इस बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। बुधवार यानि आज बिलासपुर रेंज के IG डॉ संजीव शुक्ला रायगढ़ पहुंचकर मामले का खुलासा करेंगे। मंत्री ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा है कि रायगढ़ के श्याम मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझा ली गई है। मंदिर से चुराए गए हमारे आराध्य के मुकुट सहित सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *