रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस पर चला बुलडोजर

PTV BHARAT 27 JULY 2025 रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, सूदखोर और फरार परदेसिया हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के ऑफिस को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची और उनके ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर ऑफिस खोल रखा था और यहीं से सूदखोरी का काम करता था। बता दें कि, परदेसिया बदमाश तोमर बंधुओं का घर और ऑफिस भट्ठागांव के साईं नगर में स्थित है। निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान पुलिस और निगम की टीमें अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम ने तोमर बंधुओं की तलाश तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *