श्रीमती पानीबाई आसकरण भन्साली कल्पतरु परिवार द्वारा दादागुरुदेव की मूर्ति स्थापना

PTV BHARAT 27 JULY 2025 श्री गुरु देव दयाल को मन में ध्यान लगाए , अष्ठ सिद्धि नव निधि मिले मनवांछित फल पाए के संगीतमय इक्तिसा के साथ भैरव सोसाइटी स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का मंगलमय स्थापना महोत्सव सोमवार को होगा । आप विश्व के किसी भी कोने में हों – चमत्कारी दादागुरुदेव इक्तिसा जाप से जुड़ें – 700 / ₹ नकरा ऑन लाईन भेजें और व्हाट्सएप करें । विश्वभर से सैकड़ों भक्त गुरु चरणों में अपनी भावांजली अर्पित करते हुए दादा गुरुदेव से समाज व विश्व में सुख शांति , समृद्धि के लिए अरदास करेंगे , उपरोक्त जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने देते हुए बताया की सर्वप्रथम विधिकारक श्री विमल गोलछा द्वारा नवकार मंत्र का पाठ , गुरु इक्तिसा का सामूहिक गायन से कार्यक्रम का प्रारंभ होगा , सर्वप्रथम मंगल कलश की स्थापना का विधान दादा गुरुदेव कि छतरी की 3 प्रदक्षिणा लगाकर अनमोल ममता दर्श जैन द्वारा स्थापित किया जाएगा , दादा गुरुदेव की मूर्ति स्थापना श्रीमती पानीबाई आसकरण भन्साली कल्प तरु परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कि जाएगी , वही अखंड ज्योत की स्थापना नूतन चांदी के दीपक में ज्योत प्रज्वलित पूर्ण विधि विधान , से होगी । मूर्ति स्थापना के पश्चात रात्रि 8 बजे से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप का प्रारंभ हो जाएगा सभी भक्त जन गुरु कृपा प्राप्त करने प्रतिदिन इक्तिसा जाप में भाग लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *