PTV BHARAT 28 JULY 2025 रायपुर. प्रदेश में बीते चार दिनों में हुई जोरदार बारिश से कई बड़े, मध्यम और लघु जलाशय आधे से ज्यादा भर गए हैं. वहीं दो बड़े बांध 100 फीसदी के स्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं सात मध्यम और छोटे बांधों में भी सौ फीसदी तक भंडारण हो गया है. एक दर्जन से ज्यादा अन्य बांध भी सौ फीसदी तक पहुंचने से कुछ ही पीछे हैं. बीते सप्ताह के अंतिम चार दिनों में हुई बारिश में ही औसत भंडारण दस फीसदी तक बढ़ गया है. इधर रविशंकर जलाशय में भराव का स्तर बढ़ने की वजह से लिंकिंग बांधों में भंडारण कम नजर आ रहा है. कई बांधों में जल स्तर बढ़ने के साथ पानी छोड़ने की भी कवायद हो रही है. प्रदेश में बीते लगभग बीस दिनों की बारिश में औसत जल भराव पर नजर डालें तो बांधों में करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है. जल संसाधन विभाग के विशेषज्ञ इसे अच्छी स्थिति मान रहे हैं. बीते साल 27 जुलाई की अवधि में बांधों में जल भंडारण बेहतर स्थिति में नहीं था. इधर बिलासपुर का खारंग और मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय सौ फीसदी के स्तर पर है
गंगरेल बांध में 62.87 फीसदी जलभराव
