PTV BHARAT 10 AUGUST 2025 रायपुर। राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है। रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया। हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इष्ट देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मसीही समाज और हिंदू संगठन के बीच हो रहे विवाद की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने 3 थानों की फोर्स को मौके पर रवाना किया बाद में एफआईआर दर्ज की गई लेकिन खबर लिखे जाने तक ईसाई समाज की ओर से लगाए गए आरोपों पर कोई एफआईआर नहीं लिखी गई जिससे समाज में काफी आक्रोश है पीटीवी भारत से चर्चा करते हुए वशिष्ठ भारती ने बताया कि चर्च के कांच तोड़े गए है, महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई और उनके कपड़े फाड़े गए है।उन्होनो ये भी आरोप लगाया कि पास से गुजरने वाले तीन ईसाई बच्चों को बुरी तरह पीटा गया है। बहरहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और तमाम शिकायतों की जांच की जाएगी।
धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर कुकुरबेडा रायपुर में बवाल
