PTV BHARAT 18 AUGUST 2025 एजेंसी बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा IED ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान बलिदान हो गया और तीन जवान घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह IED नक्सलियों ने प्लांट की थी, जिसके कारण इलाके में धमाका हुआ।ब्लास्ट की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका आज सुबह इंद्रावती नेशनल पार्क के पास देखने को मिला। अधिकारी ने बताया कि DRG और राज्य पुलिस की एक टीम ने मिलकर रविवार को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाईस (IED) प्लांट किया था। जब सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची, तो तेज बम धमाका हुआ, जिसमें जवान बलिदान हो गया। पुलिस के अनुसार, DRG के जवान दिनेश नाग ने ब्लास्ट में अपनी जान गंवा दी और तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल जवानों को जरूरी इलाज देने के बाद जंगल से बाहर ले जाया जा रहा है।
बीजापुर में IED ब्लास्ट से 1 जवान बलिदान और 3 घायल
