हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

PTV BHARAT 18 AUGUST 2025  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की जमानत याचिका को बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों फरार भाइयों ने अधिवक्ता मनहर साहू के जरिए याचिका दायर की है, जिस पर 19 अगस्त को चीफ जस्टिस की बेंच में सुनवाई होगी। दोनों पर रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, शहर के अन्य थानों में भी मारपीट, ब्लैकमेलिंग, रंगदारी, सूदखोरी और कब्जे से जुड़े गंभीर अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है, मगर अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। यही वजह है कि रायपुर पुलिस ने दोनों भाइयों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये इनाम की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *