84 बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर हाईकोर्ट का फैसला सभी छात्रों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए

PTV BHARAT 20 AUGUST 2025  बिलासपुर। सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि एक महीने के भीतर सभी छात्रों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2 जजों की पीठ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गरु ने मामले पर सुनवाई करते हुए 84 छात्रों को मुआवजा देने का आदेश दिया है।हाईकोर्ट का कहना है कि स्कूल में जानबूझकर कुत्ते का झूठा खाना परोसना राज्य सरकार की बड़ी लापरवाही है। इससे कई मासूम बच्चों की जान भी जान सकती थी। इसलिए स्कूल के 84 बच्चों को 1 महीने के अंदर 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए।यह मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले कै पलारी ब्लॉक में स्थित लच्छनपुर शासकीय माध्यमिक विद्यालय का है। 28 जुलाई को स्कूल में बना मिड डे मील का खाना कुत्ते ने जूठा कर दिया था। ऐसे में बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी, मगर मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और सभी बच्चों को यही खाना परोसा गया। इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और सभी बच्चों को एंटी-रैबीज वैक्सीन के 3-3 इंजेक्शन लगाए गए। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल संतोष कुमार साहू, कलस्टर प्राचार्य औक संबंधित शिक्ष समेत मिड डे मील बनाने वाले स्व-सहायता समूह को निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *