नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिंब फिटमेंट कैम्प 24 अगस्त को

PTV BHARAT 22 AUGUST 2025 दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए समर्पित उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान अब छत्तीसगढ़ की धरती पर जीपन दीपों को फिर से प्रकाशमान करने जा रहा है, जो बीमारी हादसों और दुर्घटनाओं की अंधेरी रात में पुड़ा गए थे। संस्थान द्वारा रविवार 24 अगस्त को रायपुर स्थित शगुन फार्म, वीआईपी रोड, विशाल नगर पर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित होगा।

फिधिर का उद्घाटन समारोह प्रातः 11 बजे होगा, जिसमें केवल पूर्व चयनित दिव्यांग ही लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर 382 दिव्यांगजन, जिन्हें संस्थान ने 13 अप्रैल के निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप में चयनित किया था, कृत्रिम अंग पाकर नई जिंदगी की ओर कदम बढाएँगे।

संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि संस्थान विगत 40 वर्षों से देश-विदेश में लाखों दिव्यांगों को उनके ही शहर और घर के नजदीक सेवा पहुंचा रहा है। रायपुर में अब वही दिव्यांग, जो किसी हादसे के बाद अपने परिवार पर बोझ समझे जाने लगे थे, सस्थान की जर्मन टेक्नोलोजी से निर्मित नारायण लिम्य पहनकर अपने पैरों पर खड़े होंगे और समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।

निदेशक गौड़ ने कहा हर समृद्ध समाज की शक्ति उसके प्रत्येक नागरिक में बसती है। जब दिव्यांग सशक्त होते हैं तो देश की प्रगति का रथ और गतिमान हो जाता है।”

वाती के दौरान निदेशक गौड, शिविर प्रभारी हरि प्रसाद लड्‌डा, आश्रम प्रभारी भरत पालीवाल और हेमंत मेघवाल

ने इस शिविर का पोस्टर भी जारी किया।

संस्थान अब तक भारत ही नहीं बल्कि केल्या, युगांडा, मेरु, तंजानिया और नेपाल जैसे देशों में भी सेवा के दीप अता चुका है। प्रतिमाह लगभग 1800 से अधिक कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जा रहे हैं। शिविर की भव्यता को बठाने के लिए अनेक संर्ती, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। आने वाले दिव्यांगों के लिए निःशुल्क भोजन और लिम्ब फिटमेंट के बाद चलने की व्यवस्थित ट्रेलिंग की व्यवस्था की गई है। शिविर में पूर्व लाभान्वित दिव्याग भी उपस्थित रहेंगे, जो अपने अनुभवों से नय लाभार्थियों का हौसला

बढाएँगे।

यह शिविर केवल कृत्रिम अंगो का वितरण नहीं, बल्कि उम्मीद और आत्मनिर्भरता की सौगात है। यह उन दिव्यांगों की मुस्कुराहट है, जिनकी दुनिया रुक गई थी और अब फिर से दौड़ने वाली है।

नारायण सेवा संस्थान 1985 से ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना से कार्यरत है। संस्थापक श्री कैलाश मानय जी को उनकी अद्वितीय सेवा भावना के लिए राष्ट्रपति महोदय द्वारा पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया नता है। हाल ही में 30 मई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक उत्थान वेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी जैसी पहल से लाखों जीयनी को संबल प्रदान कर चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्हें भी राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत किया गया। अब तक संस्थान 40,000 से अधिक कृत्रिम अंग निःशुल्क लगा चुका है।

उल्लेखनीय है कि संस्थान की सेवा-यात्रा के अंतर्गत, 44या दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह 30-31 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा, जहाँ 51 जोड़े जीयन की नई शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *