सकल जैन समाज ने महावीर जन्मवांचन पर अक्षत सूखा श्रीफल से जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई

PTV BHARAT 26 AUGUST 2025 शासनप्रभाविका , प्रवर्तिनी श्री निपुणा श्री जी म सा की सुशिष्या जैन साध्वी श्री हँसकीर्ति श्री जी की निश्रा में श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी एम जी रोड़ में सकल जैन श्री संघ ने कल्पसूत्र में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक का श्रवण कर पालना महोत्सव मनाया । इस अवसर पर महावीर स्वामी के जन्म पर परम्परा अनुसार लाभार्थी महेन्द्र मीना , तरुण सुषमा , मानस, गौरव प्रेरणा , दिया , कल्प , गर्वित कोचर परिवार ने कांसे की थाली बजाकर सकल जैन समाज को भगवान के जन्म की जानकारी व बधाई दी गई । कोचर परिवार की ओर से श्रीमती मीना कोचर ने पूज्य गुरुभगवंत व साध्वी जी से वाशक्षेप लेकर श्रीसंघ से कांसे की थाली ग्रहण की । पूज्य गुरुभगवंत के मुखारविंद से भगवान महावीर स्वामी के जन्म का वांचन होने पर थाली बजाकर जन्मोत्सव का उदघोष हुआ । सभामंडप में उपस्थित हजारों लोगों ने अपूर्व उत्साह से सूखा श्रीफल मिसरी एकदूसरे को खिलाकर खुशियां मनाई । भगवान महावीर स्वामी के पालने को झुलाकर अपना जीवन धन्य किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *