PTV BHARAT 29 AUGUST 2025 सागर टीएमटी के सौजन्य से आयोजित नवम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। यह प्रतिष्ठित समारोह हर वर्ष समाज के प्रख्यात व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने हेतु आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन) ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, देश के आर्थिक विकास में, अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे स्थान पर , यदि भारत का स्थान है तो उसमें अग्रवाल समाज का महत्वपूर्ण योगदान है । समाज ने अपनी प्रतिभाओं का सम्मान कर इस कदम को और आगे बढ़ाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मित्तल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अग्रवाल समाज सदैव से सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य करते आया है, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, सेवा के जितने भी प्रकल्प हैं वे सभी सर्वहारा वर्ग की सुविधाओं के लिए हैं, सेवा की अलख जगाने वाला हमारा समाज है।
उनके साथ मंच पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, श्री गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष),श्री संपत अग्रवाल (विधायक, बसना विधानसभा क्षेत्र),श्री सियाराम अग्रवाल (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. अशोक अग्रवाल, साथ ही राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथि भी इस समारोह में उपस्थित रहे,
श्री महेन्द्र सक्सरिया (संरक्षक) श्री अशोक मोदी (राज्य चेयरमैन) श्री नेतराम अग्रवाल (संरक्षक) श्री राजेन्द्र अग्रवाल , प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह समारोह लगातार 9वें वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अग्र अलंकरण का विशेष उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के 18 गोत्रों की गौरवशाली परंपरा को स्मरण कर समाज के 18 श्रेष्ठ विभूतियों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करना है।
इस वर्ष भी कुल 27 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, साहित्यिक, खेल, प्रशासनिक (IAS, IPS, CA, CS आदि) एवं परोपकारी कार्यों के लिए अलंकृत किया गया।
प्रत्येक पुरस्कार किसी न किसी समाजसेवी परिवार द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में प्रायोजित किया गया। पुरस्कार स्वरूप सभी सम्मानित विभूतियों को अग्रसेन माला, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं ₹11,000 की सम्मान राशि भेंट की गई।

