शिक्षा मंत्री ने जारी किया 1222 प्राचार्यों का पदोन्नति आदेश

PTV BHARAT 30 AUGUST 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रभार संभालने के तुरंत बाद वह ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसका शिक्षकों और प्राचार्यों को लंबे समय से इंतजार था। राज्य में पिछले 12 वर्षों से लंबित प्राचार्यों की पदोन्नति संबंधी आदेश आखिरकार जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश से प्रदेशभर में कार्यरत 1222 प्राचार्यों को लाभ मिलेगा। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम का प्रतिनिधि मंडल मंत्री गजेंद्र यादव से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट करने पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया। मंत्री गजेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणाममूलक बनाया जाए। हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *