राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

PTV BHARAT 02 SEPT 2025 राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा से आज अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर सोसायटी के लिए चिन्हांकित भूमि के आवंटन संबंधी प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत कराने के लिए चर्चा की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संस्था की गतिविधि की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने शीघ्र ही आगामी होने वाली बैठक में विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृतत आईएएस श्री दिलीप वासनीकर, उपाध्यक्ष एवं रायपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *