PTV BHARAT 10 SEPT 2025 लव फॉर यूमैनिटी नींव समाजसेवी संस्था द्वारा 13 सितम्बर को होटल ट्राइटन, ही आय पी चौक, करेंसी टावर के सामने नेत्रहिन छात्र-छात्राओं के शिक्षा, गंभीर रूप बीमारी और दिव्यांगनों की मदद के लिए 13 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में प्रवेश केवल पास धारकों को ही होगा।
इस आयोजन के जरिए कैंसर पीडित, किडनी ट्रांसप्लांट, लीवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के चिकित्सा सर्जरी ओर उपचार, नेत्रहीन छात्र छात्राओं के शिक्षा और दिव्यांग जनों की सहायता तथा एम ए पास छात्र को बी एड की शिक्षा में मदद के लिए उपयोग में लाई जायेगी।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के देश के स्यातिनाम जगदीश सोलंकी, ओज रस, कवि विष्णु सक्सेना श्रृंगार रस, श्वेता सिंह गीत गजल, रामकृष्ण वैष्णव गीत और कवि सम्मेलन का संचालन करेंगे कवि शशिकांत यादव।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद श्री बृजमोहन जी अग्रवाल, प्रमुख अतिथि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी और स्काई ऑटोमोबाइल के संचालक श्री अनिल जी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
संस्था के अध्यक्ष सुभाष राठी ने बताया की संस्था द्वारा विगत दिनों भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के भजन का भी आयोजन जीवन दान, शिक्षा दान के लिए किया गया था। जरूरत मंदो की सहायता कर उनको आत्मनिर्भर बनाने जैसे की कई सामाजिक उपक्रम संस्था हर समय करते आ रही हैं। सामाजिक कार्यों के अलावा संस्था रायपुर में बौराहे का निर्माण भी करवाने का मानस बना रही है ताकि उस एरिया में होने वाले एक्सीडेंट से बचाव किया जा सके।

