गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता अजय भास्वानी  पर दर्ज हुई FIR

PTV BHARAT 15 SEPT 2025 कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की शिकायत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे. शिकायत के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे. देर रात सांसद भी थाने पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे. आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय भास्वानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. दरअसल पूरा मामला केंद्रीय गृहमंत्री के वीडियो को छेड़छाड़ कर गलत तरीके से सोशल मीडिया में डाले जाने को लेकर है. कांग्रेस नेता ने अपने फेसबुक वॉल में वीडियो अपलोड किया. जिसे लेकर भाजपा का कहना है कि गृहमंत्री के वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके डालकर दुष्प्रचार किया जा रहा है. मामले की शिकायत करने भाजपा कार्यकर्ता थाना पहुंचे, लेकिन 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *