दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री श्रीमती राजवाड़े

PTV BHARAT 18 SEPT 2025 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज रायपुर सिविल लाइन स्थित शालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुईं। मंत्री ने आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि व्हीलचेयर रग्बी जैसे खेल दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *