राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम

PTV BHARAT 19 SEPT 2025 छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह कड़ी थी, जिसमें संगीत, योग और मानसिक स्वास्थ्य को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।हार्मोनिका क्लब द्वारा माउथ ऑर्गन, बांसुरी, शहनाई, मेलोडीका, सैक्सोफोन और विसलिंग जैसे मुख वाद्ययंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगीत, योग और चिकित्सा का एक दुर्लभ संगम था, जो समाज में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *