PTV BHARAT 20 SEPT 2025 रायपुर. रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है. अलग-अलग जोनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. इसी क्रम में जोन 7 के अंतर्गत आने वाले वार्डों के 62 भवन स्वामियों द्वारा निर्धारित अवधि में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित नहीं करने पर उनके द्वारा जमा की गई 11 लाख रुपए से अधिक की राशि राजसात कर ली गई है.
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई शुरू
