अग्रणी समाज बने रहने के लिए, सामर्थ्य, शक्ति और सेवा का संगम बनाने पर जोर – डॉ अशोक अग्रवाल

PTV BHARAT 27 SEPT 2025 महाराजा अग्रसेन सेवा संघ राउरकेला, के तत्वाधान में आयोजित भगवान श्री अग्रसेन जयंती के विशिष्ट अतिथि की आसंदी से  अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने , अग्रसेन भवन के शानदार हाल में हजारों की तादाद में उपस्थित अग्र बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज को अग्रणी समाज बने रहने के लिए, सामर्थ्य, शक्ति और सेवा का संगम बनना होगा,  आपका सामर्थ्य बड़े-बड़े अस्पताल, स्कूल, कॉलेज अग्रसेन भवन बनाने से दिखेगा, वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में एक दूसरे के दुख सुख में एकता का प्रदर्शन करने से आपकी शक्ति का प्रदर्शन होगा, भारतवर्ष में मुंडिया गिनी  जाती है, आपकी संपन्नता आपकी एकता में ही निहित है, समाज के लोग जहां भी गए हैं, उस धरती को ही अपनी मातृभूमि माना है, पल प्रतिपल उस धरती को ही सींचते आए हैं, हजारों के तादाद में रोजगार के अवसर उन्होंने सृजित किए हैं, कमाया हुआ धन उस धरती के विकास में ही खर्च किया है, अग्रवाल समाज देश की जीडीपी में सर्वाधिक योगदान देने वाला समाज है परंतु आज उसे राजनीति में संघर्ष करना पड़ता है। आपको जनसेवा का दायरा आपकी संपन्नता के अनुपात में और अधिक बढ़ाना होगा, विपन्नता से जूझ रहे स्थानीय साथियों की मदद करनी होगी, उनकी कन्याओं की पूरे धूमधाम से शादियां कर राष्ट्र में आदर्श स्थापित करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, राउरकेला का अग्रवाल समाज पूरे राष्ट्र में एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगा जहां समाज का कार्य करने वाले 10 से अधिक संगठन मिलकर इस भव्य अग्रसेन जयंती में सम्मिलित हो भगवान श्री अग्रसेन जी के पूजा अर्चना कर रहे हैं, समाज की भव्य रैली पूरे राउरकेला शहर में चर्चा का विषय है, पूरे एक सप्ताह भर चले जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में उमड़ती अग्र बंधुओं, बच्चों और महिलाओं की भारी  उपस्थिति ने अग्र समागम के इस जयंती समारोह आयोजन को, राउरकेला के लिए एक यादगार अवसर बना दिया है, उन्होंने समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश बापोडिया और संयोजक श्री प्रवीण गर्ग के द्वारा किए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, इस भारी उपस्थिति ने आयोजन कर्ताओं को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपकी पूरी टीम को नमन है आपकी सेवा को नमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *