PTV BHARAT 01 OCT 2025 केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों और सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की केंद्रीय कार्यालय के आदेशों पर आज रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में बैंक द्वारा एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल प्रमुख श्री बी. आर. रामा कृष्णा नाइक और क्षेत्रीय प्रमुख राज किशोर केरकेट्टा के साथ रायपुर के स्थानीय शाखाओं/कार्यालयों के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सतर्कता अधिकारी एन.के. मंगल ने सभी प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अंचल प्रमुख के मार्गदर्शन में वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जो तेलीबांधा शाखा पर समाप्त हुआ, जहां सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। तेलीबांधा शाखा में आंचलिक और क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आंचलिक कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, जोनल ऑडिट ऑफिस और शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। विजेताओं का चयन उप अंचल प्रमुख राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित समिति द्वारा किया गया। इसके बाद, विजेताओं को अंचल और क्षेत्रीय पप्रमुखों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।इस कार्यक्रम में सुनीत राणा और नरेश दुबे, दोनों सहायक महा प्रबंधक, बड़ी संख्या में मुख्य प्रबंधक, शाखा प्रमुख और स्थानीय शाखाओं/कार्यालयों के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
मरीन ड्राइव में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक वॉकथॉन का आयोजन
