मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, पूर्वजों के अपनाएं ईसाई धर्म को छोड़कर हिंदू भाई ने परिवार सहित की घर वापसी

PTV BHARAT 07 OCT 2025 रायपुर। युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल,अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में चल रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के तीसरे दिन मुस्लिम समाज के सलमान ने जहां हिन्दु धर्म को अपनाया वहीं ओडिया समाज की बिन्दु बाई और श्रीमती निर्मला ने ईसाई धर्म को छोड़कर फिर से हिन्दु धर्म अपनाकर घर वापसी की। इससे पूर्व लोक कलाकार दिलीप षडंगी, कांता सरण और अरु साहू का सम्मान भी किया गया। कथा समाप्त के बाद मंगलवार को रात को 9.30 बजे पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने ऑफिशयल फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर आम जनता से लाईव बातचीत करेगे और अभी तक 1 करोड़ 6 लाख यूट्यूब पर और फेसबुक पर भी एक करोड़ लोग जुड़ चुके है। मंगलवार को भी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 12 बजे लगेगा और इस बार प्रेत राज सरकार का दरबार लगेगा। वहीं सुबह 9 बजे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दीक्षा ग्रहण करने वाले भक्तजनों को दीक्षा देंगे।
मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म, पूर्वजों के अपनाए ईसाई धर्म को छोड़कर बिन्दु बाई ने परिवार सहित की घर वापसी
मुर्रा भट्टी के रहने वाले सलाम ने आज सनातन धर्म को अपना लिया। श्री हनुमंत कथा के मंच पर उन्होंने कहा कि मैं पहले भी पूजा-पाठ करता था लेकिन घर वाले मना करते थे लेकिन आज जब यहां घर वापसी का कार्यक्रम चल रहा था तो उन्होंने भी सनातन धर्म को अपनाने का सोचा और अब वे आज से सनातन धर्म को अपना लिया है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान उनसे कहा कि आप एक एफीडेविड बनाकर एक कॉपी कलेक्टर को जरुर दें, आपका सनातन धर्म में स्वागत है। इनको गंगाजल पिलाया जाए और तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पढ़कर गंगाजल पिलाया और कहा कि आज से सलमान राजवीर के नाम से जाना और पहचाना जाएगा।
इसके बाद ओडिया बोलने वाले परिवार जिनके पूर्वज यानी उनके ससुर ने हिन्दु धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था अपने पूरे परिवार के साथ वापस आज हिन्दू धर्म को अपनाया। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज से आप हनुमान जी पूजा-पाठ करना, किसी ने आपको जोर तो नहीं दिया, आप अपनी मर्जी से घर वापसी कर रही है। सभी लोगों को तिलक व गंगाजल पिलाया गया। जोरदार ताली बाजाकर इनका स्वागत किया और हनुमान जी की फोटो सप्रेम भेंट के रुप में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें दिया। इसके अलावा श्रीमती निर्मला जो पहले ईसाई धर्म में चली गई थी अपने परिवार के साथ आज घर वापसी की।
दिलीप षडंगी, कांता सरण और अरु साहू का हुआ सम्मान
श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन दिव्य दरबार समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ी गायक दिलीष षडंगी मंच पर आए और चंदवा बैगा गाना गाने लगे तो वहां मौजूद श्रद्धालुजन झूमने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन के सबसे बड़े सौभाग्य मानता हूं कि जिसे देखने से मन प्रतिभूलित हो जाता है। अइसे लगत हे साक्षात भगवान ही ये मेर प्रकट हो गिस हवए। आप मन छत्तीसगढ़ के कलाकार मन लो जो सम्मान देवत हव ओकर बर पूरा छत्तीसगढ़ की ओर से मैं धव्यवाद करता हूं। इसके बाद अरुण साहू ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा कांता सरण और अरु साहू ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्य आयोजक युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) व बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका मंच पर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *