वह हिन्दु हिन्दु नहीं है जो अधर्म के खिलाफ आवाज ना उठाए – पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

PTV BHARAT 08 OCT 2025 रायपुर। युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में दही हांडी उत्सव स्थल,अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में 4 से 8 अक्टूबर तक आयोजित श्री हनुमंत कथा के विश्रांति के दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्मप्रेमियों का ध्वज लहरार रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छत्तीसगढ़ की पावनधरा पर वे उनका स्वागत करते है। आज छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ जो माता कौशल्या का मायका है और प्रभू श्रीराम का ननिहाल है, माता शबरी की ये धरती है और ऐसे पावन धरती में महाराश्री का चरण पड़ा है मैं पूरे छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से नमन करता हूं। उनका बराबर आर्शीवाद छत्तीसगढ़ को मिला है इसके लिए वे उनके आभारी है।
श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बाबा से यह प्रार्थना है कि बार-बार उनका चरणरज छत्तीसगढ़ में पड़ता रहे ताकि हम लोग सरकार के माध्यम से माता कौशल्या का यह मायका, प्रभू श्रीराम का ननिहाल, इसमें राम राज्य स्थापित दर्शन कर रहे सके, बाबा ने जो छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक नक्सलवाद है बस्तर क्षेत्र में उसका भी जिक्र किया है और आज उन्हीं का आर्शीवाद है कि नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ पा रहे है और नक्सलवाद बिल्कुल समाप्ति की ओर है। नक्सलवाद की कमर टूट गई है और नक्सलाद अंतिम सांसे ले रहा है। यह प्रभू श्रीराम, हनुमान जी और बाबा जी का आर्शीवाद से ही संभव हो पा रहा है। गौ माता के विषय में पिछले दिनों बाबा जी ने हम लोगों से कहा कि तहसील स्तर पर 5000-5000 गोठान बना दिया जाए, इस पर मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश के कैबिनेट के लोगों के साथ वरिष्ठजनों से चर्चा कर जैसे महाराष्ट्र में गाय को गौमाता का दर्जा दिया गया है उसी प्रकार हम भी छत्तीसगढ़ में जल्द ही गाय को गौमाता कर दर्जा देंगे। इसके लिए जो भी प्रक्रिया है उसे पूरा कर जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्य साय,
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, शकुंतला सिंह, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर जी धर्मपत्नी, अनुराग सिंहदेव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, राजीव लोचन महाराज, युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले), व उनके पूरे परिवार, दीनानाथ शर्मा, नंदकुमार साय, संजय श्रीवास्तव, आजाद गुर्जर, हेर्मेंद्र साहू, योगेश तिवारी, पूर्व पार्षद विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *