चनियागांव एनीकट निर्माण कार्य हेतु 363.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

PTV BHARAT 09 OCT 2025 छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के विकासखंड फरसगांव के चनियागांव एनीकट निर्माण कार्य हेतु तीन करोड़ तिरसठ लाख पचासी हजार  रुपए  की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग की समिति की दिनांक 23 जुलाई 2025 की अनुशंसा एवं माननीय मंत्री जी के अनुमोदन के पश्चात दी गई है। प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने पर जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल आपूर्ति तथा कृषकों द्वारा स्वयं के साधनों से 60 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्य के निष्पादन हेतु यह निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण किया जाए, तथा सभी तकनीकी स्वीकृतियाँ, ड्रॉइंग-डिज़ाइन अनुमोदन एवं निविदा प्रक्रियाएँ सक्षम अधिकारी से प्राप्त करने के पश्चात ही प्रारंभ की जाएँ। कार्य की गुणवत्ता, मितव्ययिता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा निविदा प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *