PTV BHARAT 25 OCT 2025 नई दिल्ली। बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए दो निर्दोष ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। ग्राम नेलाकांकेर के रवि कटटम (25) पिता कन्ना और तिरूपति सोढी (38) पिता नरसा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना उसूर पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की पुष्टि की जा रही है तथा आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बीजापुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या
