PTV BHARAT उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने बस्तर संभाग के प्रवास पर आज नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील वनांचल ग्राम कच्चापाल पहुंचे। जहां उन्होंने सीआरपीएफ के कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में जवानों से मुलाकात कर जवानों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी नक्सल मोर्चे पर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कच्चापाल में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। कच्चापाल के सरपंच श्रीमती रजमा नुरेटी ग्राम के जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में कुल नौ गांव आते है, जिसकी जनसंख्या 1235 है। कच्चापाल तक नियद नेल्ला नार योजना से पक्की सड़क पहुंच चुकी है, जिससे जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम हो गया है। जिससे गांव में अब आर्थिक विकास तीव्र गति से हो रहा है।उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गांव में कैंप खुलने के बाद यहां वृहद स्तर पर परिवर्तन आया है। कई सालों तक जो क्षेत्र नक्सल आतंक से बिजली, पेयजल, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं से वंचित थे एवं युवाओं को हिंसा और भय का सामना करना पड़ता था अब यहां सुख, शांति और समृद्धि वापस आ रही है। लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। ग्रामीण अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और विकास अब गांवों तक पहुंच रहा है। शासन इसके लिए सही नियत से लगातार आदिवासी भाई बहनों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वाहन किया की यदि कोई युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होना चाहता है तो उन्हें प्रोत्साहित करें शासन ने ऐसे लोगों के लिए संवेदनशील पुनर्वास नीति बनाई है उसका लाभ लें।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुदूर संवेदनशील ग्राम कच्चापाल में ग्रामीणों के साथ किया संवाद
