धर्म परिवर्तन करा रहे  6 अरेस्ट, प्रार्थना सभा में पुलिस की रेड

PTV BHARAT 27 OCT 2025 बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। प्रार्थना सभा के आड़ में लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हिर्री में एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित किया गया था। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दंपती सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले की शिकायत मस्तूरी के रहने वाले व्याापारी ने सुमित सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया गया था कि ग्राम हिर्री में आयोजित ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा में दर्जन भर आयोजक समेत 60-70 लोग मौजूद हैं।आयोजक ने धर्मान्तरण और भोजन का लालच देकर लोगों को सभा में बुलाया गया है।शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान लोगों को विश्वासी बनने की सीख दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी सहित 6 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। व्यापारी का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर और महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *