उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का किया निरीक्षण

PTV BHARAT 27 OCT 2025 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस दौरान उनके साथ थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। वे विधायकों और आमंत्रित अतिथियों को संबोधित भी करेंगे।उप मुख्यमंत्री साव ने नवीन विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति के अनावरण स्थल, विधानसभा के सदन और मंचीय कार्यक्रम के स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवा रायपुर के सेक्टर-19 में मंत्रालय (महानदी भवन) और विभागाध्यक्ष कार्यालय (इंद्रावती भवन) के पीछे 51 एकड़ परिसर में विधानसभा का नया भवन बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *