PTV BHARAT 30 OCT 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत राज्यभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता का आधार है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में जुड़ना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि, दोहराव या चूक न हो, इसके लिए निर्वाचन दलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह पहल पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले चुनावों में मतदान प्रक्रिया और अधिक विश्वसनीय, व्यवस्थित और सटीक होगी।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता
