PTV BHARAT 04 NOV 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर का दीपावली मिलन सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से प्रतिवर्षानुसार यह निर्णय लिया गया कि महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन, आदर्श सामुहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान मेघावी छात्र-छात्रा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नि:शुल्क 21 जोड़ो का आदर्श विवाह प्रधान कार्यालय, महादेव घाट रायपुरा में कार्यक्रम माह जनवरी 2026 में यादव सामाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी माननीय जगनीक यादव जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज, अध्यक्षता माननीय सुन्दर लाल यादव अध्यक्ष रायपुर महानगर इकाई छ.ग. झेरिया यादव समाज, विशिष्ठ अतिथीगण माननीय भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,.आर. यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज यादव , प्रदेश सं. सचिव माननीय आर.डी. यादव रंजीत यादव प्रबंधकारिण सदस्य, जगत राम यादव सुकालू राम यादव,दशरथ लाल यादव, डी.आर. यादव सरंक्षक, श्रीमती आशा संतोष यादव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ) मानसाय यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष (अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ), आकाश यादव प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), शंशिकांत यादव पत्रकार एवं समाज के मिडिया प्रभारी होंगे। सामाजिक सम्मेलन उद्घाटन समारोह युवक-युवती परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने महानगर इकाई के शत्रुघन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, परदेशी यादव, न्या, प्र.अ., बैसाखू राम यादव सचिव, मतवारी यादव कोषाध्यक्ष, नरेश यादव संयुक्त सचिव रामस्वरूप यादव, लेखापाल, प्रमोद यादव, ग्रामीण अध्यक्ष, पतिराम यादव, समाज सेवक, घुरूउ राम यादव, संरक्षक, सुरेन्द्र यादव, सुखराम यादव, पंचराम यादव आदि यादव बन्धु दौरा कर प्रचार प्रसार कर रहे है। इस मौके पर प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्यों 33 जिलों के अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष परिक्षेत्र अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समस्त झेरिया समाज के आजीव सदस्य तथा रायपुर शहर 70 वार्ड ग्रामीण के 40 वार्ड के आठ से दस हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति देंगे।
21 जोड़े आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन जनवरी 2026 को
