उत्तम हो ओड़िशा, हम सबका संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

PTV BHARAT 06 NOVEMBER 2025 रायपुर/नुआपाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम ओड़िशा विकसित हो, यह हम सबने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है जिसके हम सब साक्षी हैं। श्री साय ने कहा किओड़िशा और छत्तीसगढ़ का नाता हमेशा मजबूत रहा है। हमारी संस्कृति एक जैसी है। हम सब पर भगवान जगन्नाथ का भरपूर आशीर्वाद है।  मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इससे पहले ओड़िशा में बीजेडी की सरकार थी, तब यहाँ का विकास थम गया था और सबके मन में एक ही प्रश्न था कि यहाँ के मुख्यमंत्री नवीन बाबू थे या पांडियन? यह बात किसी से छिपी नहीं है। श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओड़िशा विकास के पथ पर गतिमान है। हम सब एक साथ मिलकर सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमेशा भाजपा ने जनजातीय समाज का सम्मान किया है, इसी कारण आज देश की सर्वोच्च पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का दायित्व निर्वहन कर रही हैं और इसी समाज का बेटा होने के नाते मुख्यमंत्री मोहन मांझी व मैं स्वयं आपकी सेवा में कार्यरत हैं। इसके साथ ही मांझी कैबिनेट में 4 जनजाति समाज के विधायकों को शामिल किया गया है। श्री साय ने कहा कि नुआपाड़ा के विकास के लिए मांझी सरकार बेहतर कार्य कर रही है अब तक इस जिले को 1101 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। 8 सौ करोड़ रुपए जल परियोजना पर व्यय किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *