PTV BHARAT 07 NOVEMBER 2025 रायपुर पीड़ित देवा माडवी और मडकामी संतोष ने रायपुर प्रेस क्लब में आकर बताया की गांव के मडकाम सन्ना, मड़काम बोदा, कवासी देवा, कवासी इरमा, कई दिनों से ईसाई चर्च नहीं जाने की धमकी पीड़ितों को दे रहे थे। गांव सिमली पंचायत मिलमपल्ली थाना जगरगुंडा तहसील कोंटा सुकमा में दिनांक 3 नवंबर 2025 शाम 4 बजे, चर्च एवं घर में मारपीट करके आग लगा दी। नक्सली मुचाकी देवा उर्फ कैलाश, झिथरू, और संदीप ने 200 की भीड़ के साथ, हिंसा और आगजनी करी।ग्राम पंचायत भी बुलाई गई थी। गांव के लोगों ने इन्हें गांव से बाहर निकालने से मना कर दिया। कहा इन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, सिर्फ बाईबल पढ़ते और भजन करते हैं। गांव वालों ने कहा 25 सालों से शांति से रहते आ रहें है, हमें कोई परेशानी नहीं है। गांव में मडकामी सन्ना, मडकामी बोदा, कवासी देवा और कवासी इड़मा ने नक्सली मुचाकी देवा, झिथरू और संदीम को गांव में बुलाया, जहां पीड़ितों को मारा पीटा और आग लगा दी गई। धमकी दी की अगर पुलिस को बताया तो जान से मार डालेंगे। पीड़ित थाने में पनाह लेने गए, तो पुलिस ने भगा दिया, और शिकायत दर्ज नहीं करी। पीड़ित अपनी जान बचाने जंगल में रहने मजबूर हैं।
नक्सलियों ने जलाया विश्वासियों का प्रार्थना भवन-अरूण पन्नालाल
