PTV BHARAT 09 NOVEMBER 2025 रायपुर। तोमर बंधुओं के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 6 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की अवैध वसूली, हथियार और हिंसक वारदातों में शामिल यह आरोपी जून महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने उसे ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला, तो उससे नारा लगवाया गया “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।”
सूदखोर वीरेंद्र तोमर का रायपुर पुलिस ने निकाला जुलूस
