मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जागरुकता का परिचय दें नागरिक : विनोद चंद्राकर

PTV BHARAT 09 NOV 2025 मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर पूर्व संसदीय सचिव छग शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू कर दिया है। इसका लक्ष्य मतदाता सूचियों को अपडेट करना, जो बार-बार होने वाले प्रवास, मृत मतदाताओं और अन्य अशुद्धियों से प्रभावित हुई हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने विशेष तौर पर इलेक्शन कमेटी का ध्यान आकृष्ट कराया था। एसआईआर को लेकर बिहार के अनुभवों से सीखते हुए हर नागरिक को जागरूक होना होगा। चंद्राकर ने अपील की है कि कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आम जन अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर एसआईआर अभियान की निगरानी करें। संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कटने ना पाए। उन्होंने कहा रोजगार की तलाश में बाहर गए लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का भय है, इस पर सभी को सतर्क रहना होगा और गरीब, पात्र लोगों का नाम सूची से न कटे इसका प्रयास करना होगा। भाजपा ने वोट चोरी करने के लिए । बिहार चुनाव में हजारों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटवा दिए दिए हैं, इन्हीं विसंगतियों को दूर करने एसआईआर अभियान महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *