बिहार में NDA की जीत

PTV BHARAT 14 NOVEMBER 2025  नई दिल्ली: बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आ रही है. विधानसभा चुनाव-2025 में बीजेपी-जेडीयू को बंपर वोट मिला है. गठबंधन की प्रचंड जीत हुई है. तेजस्वी का सपना टूट गया है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है. राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी, जिसमें 65 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई थी, जिसमें करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहा है कि विधानसभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है. इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद. एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है. इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा को भी धन्यवाद एवं आभार. उन्होंने आगे कहा कि आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में बिहार की ऐतिहासिक जीत के बीच उत्साह चरम पर है. माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा है और कार्यकर्ता लगातार जयकारे लगा रहे हैं. पीएम मोदी अपना विजय भाषण देने वाले हैं, जबकि NDA बिहार में बहुमत के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ चुका है. जेडीयू और बीजेपी के बीच सबसे बड़ी पार्टी बनने की टक्कर जारी है, लेकिन पूरे NDA खेमे में माहौल बेहद जोशीला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *