PTV BHARAT 16 NOVEMBER 2025 सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा सीमावर्ती तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख के इनामी तीन माओवादियों को मार गिराया है। इनमें कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है।मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर्स) और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिलने पर डीआरजी की टीम को सर्च आपरेशन के लिए भेजा था। अभियान के दौरान सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर गोलाबारी हुई। बाद में सर्चिंग में तीनों माओवादियों के शव बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, स्नाइपर समेत 15 लाख के 3 इनामी ढेर
