PTV BHARAT रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने साइंस कॉलेज मैदान के सामने बनी चौपाटी को पूरी तरह अवैध बताते हुए कहा है कि हमारी सरकार उक्त स्थान को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। चौपाटी की जमीन सरकारी है और नियमत: भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र के अभाव में चौपाटी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती थी। मूणत ने स्पष्ट किया कि हम किसी को भी बेरोजगार नहीं करना चाहते, इसलिए उनके व्यवस्थापन की प्रक्रिया चल रही है और जल्दी ही यह पूरी कर ली जाएगी।भाजपा विधायक मूणत ने कहा कि चौपाटी की जगह पर एजुकेशन हब बनने से वहाँ अध्ययन के लिए एक सकारात्मक वातावरण बनेगा और हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी योजना के तहत यूथ हब व ग्रीन कॉरीडोर के स्थान पर चौपाटी बना दी गई। इससे साफ है कि इसमें कांग्रेस के लोगों की संलिप्तता रही है और तत्कालीन सत्ताधीशों के संरक्षण में इसका व्यवसायीकरण कर दिया गया। श्री मूणत ने कहा कि आज जब भाजपा सरकार इस स्थान को एजुकेशन हब के रूप में विकसित कर लाइब्रेरी आदि बनाकर शैक्षिक वातावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है तो तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए बेतुकी व निराधार बातें करके भ्रम फैलाया जा रहा है। श्री मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर शहर में अवैध कब्जों व निर्माणों को संरक्षण देने का काम ही किया है। प्रदेश कांग्रेस के एक महामंत्री के आधी रात उनके ( मूणत के) निवास पर हंगामा करने की घटना का जिक्र करते हुए श्री मूणत ने कहा कि ऐसी निम्नस्तरीय राजनीति हमने इससे पहले कभी नहीं देखी। भाजपा विधायक मूणत ने कहा कि अवैध चौपाटी कोई एक दिन का विषय नहीं है, यह मुद्दा साढ़े तीन साल से हम उठाकर इस निर्माण का विरोध कर रहे हैं। अवैध चौपाटी के निर्माण की शुरुआत से लेकर धरना आंदोलन, कोर्ट प्रक्रिया तक के सारे तथ्यों की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए श्री मूणत ने कहा कि जी.ई. रोड पर अनुपम गार्डन से इंटरनेश्नल हॉकी स्टेडियम तक यूथ हब एवं ग्रीन कॉरीडोर निर्माण का कार्यादेश 29 अक्टूबर, 2020 को जारी किया गया था और तब इसकी स्वीकृत राशि 19.85 करोड़ थी। इसके तहत स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला (मोतीबाग के पास) 9.59 करोड, वेंडिग जोन (इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के पास) 6.13 करोड़, अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल के पीछे ओपन रीडिंग एरिया 2.45 करोड़ एवं अनुपम गार्डन पुनर्विकास कार्य 0.94 करोड़ (कुल 19.12 करोड़) रुपए व्यय किया गया था। यूथ हब के संचालन तथा संधारण के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी ने 3 बार टेंडर किया जिसमें पहली बार कोई नहीं आया, दूसरी बार 2 लोग आए और दोनों अपात्र हो गए।
चौपाटी की जगह हमारी सरकार एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है : मूणतथन 2025” का
