PTV BHARAT 22 NOV 2025 दौरे की शुरुआत साहू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध रणकपुर जैन मंदिर में दर्शन किए। इसके उपरांत उदयपुर प्रवास के दौरान श्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में सर्किट हाउस, उदयपुर में नगर निगम आयुक्त,विभागीय अधिकारी, तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साहू ने विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के विभिन्न कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। राज्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, सेवा प्रदायगी में दक्षता बढ़ाने तथा विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू का राजस्थान दौरा
