उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दसरू को प्रदान की मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

PTV BHARAT 26 NOV 2025 दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें दैनिक जीवन में सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से दो हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत लब्दा के ग्राम जोकपानी निवासी दसरू सिंह मरकाम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान किया। मोटरचालित इस ट्रायसाइकिल से अब दसरू आवागमन एवं अन्य दैनिक कार्य आसानी से कर पाएंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता का संबल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *