PTV BHARAT रायपुर। राजधानी के शंकरनगर स्थित विम्तारा हॉल में बुधवार को मिस एण्ड मास्टर जीनियस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,कार्यक्रम प्रमुख अमित चिमनानी,कार्यक्रम निदेशक अनिल जोतसिंघानी और पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत अध्यक्ष महेश दरयानी के साथ ही सम्माननीय अतिथि पार्षद डॉ. अनामिका सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पन्ना दुबे, अमर चंदनानी, डॉ. जवाहर सूर्यशेट्टी उपस्थित थे। अतिथि वक्ता नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अलक्शेंद्र मोघरे, वैदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन आनंद कुमार अग्रवाल और दावरा युनिवर्सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्मय दावरा ने बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित और प्रेरित किया ।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री वर्मा ने कहा कि आप सभी बच्चे अपने संकल्प के प्रति जिद्दी रहें। आपका संकल्प जब तक पूरा न हो जाए, आप सब उसके लिए सतत प्रयासरत रहें। श्री वर्मा ने उन सभी अभिभावकों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया, जो तमाम प्रतिकूलताओं से संघर्ष करके अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा और प्रतिभा विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अभिभावक परिस्थितियों के अनुरूप समझौता भी कर रहे हैं। बच्चों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने माता-पिता के परिश्रम और संघर्ष को जाया न होने दें। सभी बच्चे एक आदर्श- नागरिक बनकर राज्य और राष्ट्र का नाम ऊँचा करें।
2025 से 2047 का समय आपका है आपको ही राष्ट्र को विकसित बनाने बड़ी भूमिका निभानी है:अमित चिमनानी
