गीता जयंती पर्व का भव्य आयोजन

PTV BHARAT 03 NOV 2025 रायपुर, 1 दिसंबर। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा, रायपुर द्वारा गीता जयंती पर्व का आयोजन हरिगीर टावर सिविल लाइन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे तीन ओंकार प्रार्थना के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में गीता परिवार छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री गीत गोविन्द साहू उपस्थित रहे। मंच पर श्री सुभाष चन्द्राकर संपर्क प्रमुख, विवेकानंद केंद्र छत्तीसगढ़ तथा श्री चेतन तारवानी नगर संचालक, विवेकानंद केंद्र रायपुर भी विराजित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सुभाष चन्द्राकर ने विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया, जिसमें गीता को प्रत्येक परिवार में अपनाने के महत्व का उल्लेख था।

इसके पश्चात गीता के बारहवें एवं पन्द्रहवें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया।
मुख्य वक्ता श्री गीत गोविन्द साहू ने सरल एवं प्रभावी शैली में स्थूल शरीर, मन, बुद्धि और चेतना के स्वरूप को समझाया तथा निष्काम कर्म, अहंकार, लालच और क्रोध जैसे मानसिक अवगुणों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

गीता परिवार के अध्यक्ष, आदरणीय गीत गोविंद साहू जी द्वारा दैनिक जीवन में गीता के महत्व पर रखी गई चर्चा अत्यंत लाभप्रद और रोचक रही। उन्होंने जीवन के गंभीर सत्यों को अत्यंत सरल ढंग से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *