PTV BHARAT 05 DECEMBER 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक कल राजीव भवन में रखी गई है। बैठक की शुरुआत सभी जिलाध्यक्षों के पद की शपथ से होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर भी कल ही रोडमैप तय किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
राजीव भवन में कल होगी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक
