PTV BHARAT 08 NOV 2025 सिंधी समाज की महिलाओं की प्रमुख संगठन “सुहिणी सोच” में वर्ष 2026 के लिए पल्लवी चिमनानी अध्यक्ष रेनु कृष्णानी सचिव सर्वसमति से निर्वाचित हुई इसकी घोषणा फाउंडर मनीषा तारवानी द्वारा की गई यह एक वर्ष का कार्यकाल होता है शपथ ग्रहण समारोह 18 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने जा रहा है। इस समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष दीक्षा बुधवानी और सचिव पूनम बजाज की जगह नई टीम पदभार ग्रहण करेगी।
“सुहिणी सोच” की ओर से आयोजित होने वाला यह गरिमापूर्ण समारोह रायपुर के वीमतारा हॉल शांतिनगर में संपन्न होगा। इस अवसर पर संगठन की सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ लेंगी।
संगठन का लक्ष्य सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में महिलाओं के मार्गदर्शन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। फाऊंडर मनिशा तारवानी ने बताया कि यह आयोजन सुहिणी सोच परिवार में नेतृत्व परिवर्तन और नई शुरुआत का प्रतीक है, मीडिया प्रभारी कविता नारा ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और अधिक बढ़ावा मिलेगा कार्यक्रम के पूर्व गठित सभा में मनीषा तारवानी दीक्षा बुधवानी ईशानी तोतलानी
आरती मयानी
करिश्मा कमलानी ज्योति बुधवानी
माही बुलानी मुस्कान लालवानी
विधा गंगवानी
जूही दरयानी
खुशी सोनी महक होतवानी पूनम बजाज आदि अपस्थित थें
सुहिणी सोच में पल्लवी चिमनानी अध्यक्ष रेनु कृष्णानी सचिव बनी शपथ ग्रहण समारोह 18 दिसम्बर को
