छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से

PTV BHARAT 08 DECEMBER 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। यह सत्र नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। चार दिनों के इस सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों की बैठकें लगातार जारी हैं, ताकि सत्र के दौरान उठने वाले सवालों, नीतियों और विपक्ष के संभावित हमलों का प्रभावी जवाब दिया जा सके। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “विजन 2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। यह सरकार सोने वाली नहीं, काम करने वाली सरकार है। विपक्ष चाहे जितने सवाल उठाए, सरकार हर प्रश्न का तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि मंत्री वर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दो साल उपलब्धियों से भरे रहे हैं। केंद्र सरकार की मोदी गारंटी को सबसे तेज गति से पूरा करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बन रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को पर्याप्त बजट आवंटित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *