6 अंतर्राज्यीय ठग रायपुर पुलिस की गिरफ्त में, शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम से करते थे ठगी

PTV BHARAT 15 DECEMBER 2025 रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी है, 6 अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार किए गए है, आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है। केश 1 प्रार्थी विरल कुमार पटेल ने उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से 40 लाख ठगी होने पर थाना खमारडीह में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 92/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी विपुल पाटने निवासी बांद्रा मुंबई घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर नागपुर महाराष्ट्र में निवास कर रहा था। आरोपी यूनिक इंटरप्राइजेज नामक फर्जी कंपनी के माध्यम से बैंक अकाउंट खोलकर धोखाधड़ी के रकम प्राप्त करता था। रेड कार्यवाही में आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। आरोपी को पूर्व में बांद्रा मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में देश के विभिन्न 69 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *