PTV BHARAT रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा से सौजन्य मुलाकात की। कृषि मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ के किसानों की भविष्य की चिन्ता करते हुए उनकी आय दोगुनी करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा से तकनीकि पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रदेश में किसानों को धान के अलावा लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में इथेनॉल तैयार करने के लिए मक्का की फसलों की संभावनाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मंत्री राम विचार नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से की सौजन्य मुलाकात
