आदिवासी गौरव को नमन, नई पीढ़ी को संदेश—शहीद वीर नारायण सिंह जयंती पर विधायक पुरंदर मिश्रा का ओजस्वी आह्वान

PTV BHARAT 16 DEC 2025 रायपुर – शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के पावन अवसर पर आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर में गरिमामय, भावपूर्ण एवं प्रेरणास्पद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने “जय श्री राम” , “जय जगन्नाथ”और शहीद वीर नारायण सिंह जी के गगनभेदी जयघोष के साथ अपना ओजस्वी उद्बोधन प्रारंभ किया। उन्होंने जगन्नाथ संस्कृति की महान परंपरा का उल्लेख करते हुए आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत, शहीद वीर नारायण सिंह के अद्वितीय बलिदान और उनके आदर्शों पर सारगर्भित विचार रखे।

विधायक श्री मिश्रा ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि मोबाइल जीवन को सरल बनाने का साधन है, स्वयं जीवन नहीं—इसका सदुपयोग करें, दुरुपयोग नहीं। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति की सोच, परिवार की शांति और समाज की प्रगति—तीनों को कमजोर करता है। मोबाइल और नशे का गलत उपयोग आज अनेक परिवारों में तनाव, कलह और आर्थिक हानि का कारण बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *