शराब घोटालाः पूर्वमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी सौम्या गिरफ्तार

PTV BHARAT 17 DECEMBER 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी व उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में उन्हें समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की। इससे पहले वह 570 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाले के मामले में भी जेल जा चुकी हैं।सूत्रों के अनुसार, सौम्या चौरसिया पर शराब कारोबार में अवैध वसूली, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। ईडी का कहना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले की राशि के लेन-देन और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *