PTV BHARAT 17 DECEMBER 2025 रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, उन्होंने बिलासपुर पुलिस विभाग की एक गाड़ी को ज़ब्त कर उसका भारीभरकम चालान काटा है. इस गाड़ी में लाल और नीली बत्तियां, सायरन और पुलिस का बोर्ड हुआ था. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी मरम्मत के लिए बिलासपुर से रायपुर आई थी. इस कार्रवाई का मुख्य कारण यह था कि गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया था.रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के मामले में बिलासपुर पुलिस डिपार्टमेंट की एक गाड़ी ज़ब्त कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी को रिपेयर के लिए बिलासपुर से रायपुर लाया गया था. गाड़ी में लाल और नीली बत्ती के साथ एक सायरन और पुलिस डिपार्टमेंट का बोर्ड लगा हुआ था. जांच के दौरान पता चला कि ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, जो एक गंभीर ट्रैफिक अपराध है. हैरानी की बात यह है कि गाड़ी एक प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की थी और पुलिस विभाग में संचालित की जा रही थी.
रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने बिलासपुर पुलिस की गाड़ी की जब्त, 20,500 का काटा मोटा चालान
